भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द

Manoj Kumar
2 Min Read

मनोज कुमार

IND vs NZD T20 Metch: वेलिंगटन में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश का कारण रद्द हो गया। बारिश बंद होने का करीब दो घंटे के इंतज़ार के बाद आधिकारिक रूप से इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारने वाली दोनो टीम पहली बार आमने-सामने थीं। लेकिन बारिश की वजह से मैच में एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी।

आपको बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नही हो सका। बारिश न रुकने की वजह से करीब पौने दो बजे इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।  तीन मैच की टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच अब 20 नवंबर को खेला जाएगा। लगातार हो रही बारिश के रूकने का इंतजार करते भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इंडोर फुटबॉल वॉलीबाल खेलकर समय व्यतीत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है।

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

•  पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन)
•  दूसरा टी-20:  20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई)
•  तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर)

एक दिवसीय सीरीज का शेड्यूल

•  पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड)
•  दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन)
•  तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)
 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply