बिहार: प्रेमी ने प्यार में मांगी अग्निपरीक्षा, प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, फिर भी शादी से किया इंकार

53

बिहार में एक लड़की को अपना प्यार साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा देनी पड़ी। प्रेमी के कहने पर लड़की ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद भी प्रेमी का दिल नहीं पसीजा और उसने अग्निपरीक्षा लेने के बाद भी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषन का केस दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, बगहा के रामनगर निवासी एक लड़की अपने घर पर बच्चों ट्यूशन पढ़ाती थी। लड़की के घर उसके पड़ौसी शाहरुख के घर से भी बच्चे पढ़ने आते थे। इस बहाने शाहरुख अक्सर वहां आता रहता था इसी बीच दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। इसके बाद दोनो की  मोबाइल पर बात होने लगी। लेकिन दोनो का प्यार ज्यादा दिन तक नही छुप सका और इसकी भनक दोनों के घरवालों को लग गई। लड़के की मां ने लड़की के घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो दोनों परिवार में शादी पर सहमति बन गई।

दरअसल कुछ दिन पहले प्रेमी शाहरुख की मां लड़की से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान लड़के के मौसेरे बहनोई ने लड़के के मां से फोन लेकर लड़की से बात करने लगा। यह बात प्रेमी को बहुत नागवार गुजरी और उसने लड़की को फोन कर कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। लड़की के समझाने पर लड़के ने कहा कि वह अगर उससे प्यार करती है तो खुद को आग के हवाले करके दिखाए। इसके बाद लड़की ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

आग से घिरी लड़की को बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे बचाया। अग्निपरीक्षा देने के बाद भी शाहरुख ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में शाहरुख, सलमान खान व शाहनाज खातून सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और उसमे सहयोग करने का केस दर्ज कराया है.