बागपत: अवैध रूप से बन रहे पटाखो में विस्फोट, 3 गम्भीर घायल, मकान की छत उड़ी

Manoj Kumar
2 Min Read

सलीम फारूकी

उत्तर प्रदेश: बागपत के खेकड़ा थानाक्षेत्र के एक मकान में रविवार दोपहर अचानक  विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट में मकान की छत धराशायी हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बताया गया कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार खेकड़ा थानाक्षेत्र के गांव घिटौरा में रविवार दोपहर अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान विस्फोटक पदार्थ में जोरदार धमाके से पूरा मकान दहल गया और उसकी छत धराशायी हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने गाजियाबाद अस्पताल रेफर कर दिया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मौके से पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि किराए पर मकान लेकर अवैध पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। रविवार दोपहर पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें तीन मजदूर घायल हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply