मेरठ: किला में होमगार्ड के आलाधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख ने अमृत सरोवर पर किया वृक्षारोपण

Manoj Kumar
2 Min Read

मनोज कुमार

मेरठ : किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के नवल सूरजपुर में होमगार्ड के आलाधिकारियों ने
और ब्लॉक प्रमुख परीक्षितगढ़ ब्रहम सिंह एवं ग्राम प्रधान किरण देवी द्वारा अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया। आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्य के चलते 5 होमगार्ड को प्रतीक चिन्ह साल एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

दरअसल आपको बता दे, सरकार द्वारा संचालित अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में स्थित तालाबों का सौंद्रीयकरण किया जा रहा है। जिसमे ब्लॉक के कुछ गांवों में स्थित तालाबों का सौंदर्यकरण किया गया था। जिसके चलते किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव नवल सूरजपुर  में स्थित तालाब का भी सौंदर्यकरण किया गया था। अब उन तालाबों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम दो अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा।

अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण के लिए होमगार्ड कंपनी कमांडर बृजमोहन गुप्ता, एडीसी अशोक चौधरी, परीक्षितगढ़ ब्लॉक प्रमुख ब्रहमसिंह, ग्राम प्रधान किरणदेवी ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही गांव में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 5 होमगार्डों को प्रतीक चिन्ह साल एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड कंपनी कमांडर रामबीर सिंह, माछरा कंपनी के समस्त होमगार्ड व प्लाटून कमांडर, समाजसेवी जगदीश प्रसाद, पूर्व प्रधान गौरव गुर्जर व स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply