Lucknow: सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन‚ निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तय

आँखों देखी
3 Min Read

Lucknow News: रविवार को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ सचिवालय के सामने सहकारिता भवन में किया गया। इस दौरान देश भर से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी सम्मेलन में पहुंची। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर किया।

उद्घाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव

इस अवसर पर पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न जनपदों और राज्यों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने विचार रखे। कई कार्यकर्ताओ ने पार्टी की प्रगति को लेकर भी सुझाव दिए।

आपको बता दें कि सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी एक संगठन के रूप में दशकों से कार्य कर रही है‚ जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बताए रास्ते पर चल रही है। पार्टी का मुख्य कार्यालय गाजियाबाद में स्थित है। पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर अपने दमदार उम्मीदवार उतार कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब आगे पार्टी निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2022) में भी पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। सम्मेलन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा है कि हमारी पार्टी यूपी निकाय चुनाव में मजबूती से लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी।

सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी

मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा

पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव का कहना है हमारी पार्टी देशभर में लोगों को मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा दिलाने के विजन पर कार्य कर रही है। हम लोगों के बीच मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा के मुद्दे को लेकर जा रहे हैं। लोगों से हमें सकारत्क संकेत मिल रहे हैं। उन्होने कहा कि भविष्य में अगर हम सत्ता में आते हैं तो अपने वादे के मुताबिक देशभर में लोगों को मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे।

Post By- रवि चौहान

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply