लखनऊ में निर्माणधीन दीवार गिरने से 2 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Manoj Kumar
2 Min Read

मनोज कुमार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां कैंट क्षेत्र के दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चो सहित 9 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे पीआर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लखनऊ से सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

जानकारी के अनुसार, दिलकुशा कॉलोनी में एक पुरानी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए मजदूर निर्माणाधीन दीवार के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूरों पर रात लगभग 12:00 बजे दीवार का एक हिस्सा मजदूरों के उपर गिर गया। दीवार गिरने से मजदूर मलबे के नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई। किसी तरह घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई जिसके पश्चात सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही लखनऊ जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि कल रात से हो रही लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।

लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि लखनऊ मे एक दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply