मेरठ। दिन निकलते ही महिला की गोली मारकर हत्या‚ बेड पर मिली लाश

आँखों देखी
5 Min Read

मेरठ में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाश उसके घर के कमरे में बेड पर मिली है। कनपटी पर गोली लगने का निशान और हाथ में लाइसेंसी पिस्टल थी। महिला का गर्दन पर चोट के निशान हैं।

पुलिस का कहना है कि महिला का मर्डर हुआ है। लेकिन क्राइम सीन को सुसाइड जैसा बनाने की कोशिश की गई है। पुलिस हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। महिला के घर और पड़ोसियों के CCTV खंगाले जा रहे हैं। मामला ब्रह्मपुरी इलाके का है।

पुलिस ने क्राइम सीन को सील किया है। जांच चल रही है।
पुलिस ने क्राइम सीन को सील किया है। जांच चल रही है।

पति के घर आने पर मर्डर का पता चला
महिला के पति राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड के कैलाश अस्पताल के आईसीयू में काम करते हैं। ब्रह्मपुरी इलाके में उनका 3 मंजिला मकान है। जहां वो पत्नी सुनीता मिश्रा के साथ रहते थे। राधेश्याम ने पुलिस को बताया-मेरी नाइट शिफ्ट चल रही है। मैं शुक्रवार रात 8.30 बजे ड्यूटी पर चला गया। घर पर पत्नी अकेली थी।

शनिवार सुबह 7 बजे जब मैं शिफ्ट खत्म करके घर लौटा तब देखा कि घर का मेन गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो घर का दरवाजा खुला था। बेडरूम के बेड पर पत्नी की लाश पड़ी थी। कनपटी से खून निकल रहा था, जबकि हाथ में लाइसेंसी पिस्टल थी। मैंने शोर मचाया तो पड़ोसी आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, महिला के हाथ में लाइसेंसी पिस्टल थी। घर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था, लेकिन सोने के सिक्के, जेवर चोरी नहीं हुए हैं।

हत्या है या सुसाइड, ये जानने के लिए आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
हत्या है या सुसाइड, ये जानने के लिए आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

रात 10 बजे बेटे से हुई थी बात
पुलिस ने बताया- मृतक सुनीता के एक बेटा आकाश मिश्रा और बेटी आशी है। बेटा बीटेक कर चुका है। अब गुरुग्राम की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर जॉब करता है। बेटी आशी सुल्तानपुर में रहकर पढ़ाई करती है। अभी लखनऊ अपने मामा के यहां गई है।

सूचना पर बेटा भी घर पहुंच गया है। बेटे ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे उसकी मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। ब्रह्मपुरी थाने में पहले से इस परिवार की तरफ से 2 एफआईआर दर्ज हैं, इनको भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है।

इसी घर के अंदर बॉडी मिली है। पुलिस फिलहाल CCTV देख रही है।
इसी घर के अंदर बॉडी मिली है। पुलिस फिलहाल CCTV देख रही है।

घर से 200 मीटर दूर मिली बुलेट
घर पर खड़ी रहने वाली बुलेट घर से 200 मीटर दूर दिल्ली चुंगी पर खड़ी मिली। पड़ोसियों के CCTV के फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हत्या में किसी अपने का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि 3 मंजिला घर की तीसरी मंजिल पर सीसीटीवी की डीवीआर गायब मिली है।

गोली चलने, बुलेट की आवाज किसी ने नहीं सुनी
इसी मकान के थर्ड फ्लोर पर राधेश्याम मिश्रा का छोटा भाई भी परिवार संग रहता है। पड़ोसियों से लेकर इस परिवार ने किसी ने भी बुलेट बाइक जाने और गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। महिला के पति, देवर के परिवार और बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मोहल्ले के फुटेज से मिलेंगे साक्ष्य
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया- क्राइम सीन से मामला हत्या का लग रहा है। लेकिन इसे सुसाइड दिखाने की कोशिश की गई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। CCTV घर में भी लगे हैं, मोहल्ले के आस-पास के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पिस्टल को भी जब्त किया गया है। पति से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article