मेरठ: अनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी, नेवी के जवान सहित दो की मौत

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: नीरज गोला

मेरठ/जानी खुर्द: शुक्रवार की देर रात्री शादी समारोह से लौट रहे इंडियन नेवी के जवान की कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरने से गांव के ही अध्यापक दोस्त के साथ दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से म्रतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार नेक गांव निवासी अंकुर पुत्र किरनपाल (30 वर्ष) इंडियन नेवी में तैनात है,आजकल गांव में ही छुट्टी आया हुआ है। अंकुर को मेरठ जान-पहचान में एक शादी समारोह में जाना था। अंकुर व अध्यापक दोस्त रोहित शाम सात बजे अपनी शिफ्ट डिजायर कार से मेरठ समारोह के लिये निकले लेकिन रात्री करीब 10 बजे तक घर नही पहुचे। अंकुर व रोहित के परिजनों ने मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि दस मिनट में घर पहुच जाएंगे। काफी देर होने पर भी घर नही पहुचने पर परिजनों ने फोन पर सम्पर्क किया तो दोनों के फोन बंद मिले तो उन्हें चिंता हुई।

अंकुर व रोहित के परिजन तलाशते हुए भोला पहूंचे। परिजनों को चिंता हुई तो वे रात्रि तीन बजे थाना प्रभारी प्रजन्त त्यागी से मिले और सारी जानकारी देकर दोनो तलाश कराने का आग्रह किया,कोई सफलता नही मिली।शनिवार की सुबह दिन निकले मुंसबगढ़ रजवाहे में एक कार डूबी अवस्था में दिखाई दी।सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुचे।कार को रजवाहे से निकलवाया गया तो अंकुर व रोहित के शव पाये गये।

घटना की जानकारी पर दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। म्रतक अंकुर के दो बच्चे आठ वर्षिय बेटी व चार वर्षीय बेटा है।वही रोहित को ढाई वर्ष की बेटी है।परिवार में म्रतक की पत्नी,बच्चों रिस्तेदारो का रोरोकर बुरा हाल है। गांव व मोहल्ले में भी दिन भर चूल्हे नही जले है।थाना प्रभारी प्रजन्त त्यागी ने बताया कि रजवाहे में पानी अत्यधिक होने के कारण गाड़ी लॉक हो गई होगी।

Share This Article