मेरठ: हस्तिनापुर में टूटा गंगा का तटबंध, पूरा गांव हुआ जलमग्न, पानी के बीच फंसे लोग

3 Min Read
#image_title

उत्तर प्रदेश: पहाड़ों और मैदानी भागों में लगातार हो रही बारिश के चलते मेरठ के हस्तिनापुर में लोगों पर आफत टूट पड़ी है। यहां स्थित खादर के सिरजेपुर गांव में कच्चा तटबंध टूटने से हाहाकार मच गया है। तटबंध टूटने से पूरा सिरजेपुर गांव जलमग्न हो गया है। वहीं, पानी के बीच में फंसे लोगों की सांसें अटकी हुईं हैं। गंगा का कच्चा तटबंध टूटते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की। इसके बाद गांव में गर्भवती महिला, नवजात बच्चे व अन्य वृद्ध लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकालने का अभियान चलया जा रहा है।

https://aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230712-WA0045.mp4

दरअसल, पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर आ गई थी। जिस कारण खादर क्षेत्र में तटबंध की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों ने मरम्मत का कार्य कराया। लेकिन 24 घंटे  बाद खादर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव सिरजेपुर के समीप से गंगा का कच्चा तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने से बढ़े जलस्तर के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गांव के चारों ओर के रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी लोगों के घरों में पहुंच गया और देखते ही देखते कुछ देर में पूरा गांव जलमग्न हो गया।  गांव में जाने के लिए संपर्क मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। आसमान से बरस रही तेज बारिश ग्रामीणों के लिए भारी परेशानियां खड़ी कर रही है। मामले की सूचना शासन-प्रशासन के अधिकारियों को लगते ही हड़कंप मच गया। मौके पर टीम भेजी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ फतेहपुर प्रेम के समीप शेही ने भट्ट बना दिया था, जहां से पानी निकलने लगा। पानी निकलने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों और कार सेवकों ने मौके पर पहुंचकर पानी को बंद किया। उसके बाद फतेहपुर प्रेम गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version