रामलला प्राण प्रतिष्ठा: गर्भवती महिलाएं कर रहीं डॉक्टरों से अपील, 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में कराएं डिलिवरी 

Manoj Kumar
2 Min Read
रामलला

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। जिस वजह से यह तारीख अपने आप में खास बन गई है। इस विशेष दिन को हर को कोई यादगार बनाना चाह रहा है। खासकर महिलाएं इसी तारीख में ज्यादा रुचि लेते हुए खास बनाना चाह रही हैं। जिसके चलते गर्भवती महिलाएं जिनकी डिलिवरी 22 जनवरी के आसपास है वो डॉक्टरों से अपील कर रहीं हैं कि उनकी डिलिवरी 22 तारीख को कराई जाए। ताकि यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय हो जाए।

दरअसल, हिंदू धर्म में बच्चों के जन्म का समय और मुहूर्त बेहद खास माना जाता है। माना जाता है कि तिथि और समय के आधार पर काफी हद तक बच्चे का भविष्य तय होता है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बनकर तैयार हुए राम मंदिर में रामलला के विराजित होने की पूरा देश प्रतीक्षा कर रहा है। हिंदू धर्म को मानने वाला हर कोई इस पल को यादगार बनाना चाहता है। इस बीच कानपुर के अस्पताल से एक अनोखी खबर सामने आई है। जहां गर्भवती महिलाएं अपनी डिलीवरी 22 जनवरी को कराना चाहती हैं।

बताया गया कि कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा बच्चा अस्पताल
में अभी तक 15 महिलाओं ने डॉक्टरों से अपील कर रहीं है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। महिलाएं चाहती हैं कि उनकी संताने भी इसी दिन जन्म ले। उनका मानना है कि इससे अच्छा मुहूर्त और हो ही नहीं सकता है।

Share This Article