मेरठ। ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा‚ मां और 6 महीने के बेटे की मौके पर मौत

Manoj Kumar
1 Min Read

मेरठ में सोमवार को परतापुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। मायके से ससुराल जा रही महिला और उसके छह माह के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि महिला बेटे को साथ लेकर ससुर के साथ जा रही थी। परतापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके छह महीने के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में थाना निवाड़ी के गांव निवासी अन्नू पत्नी अर्जुन का कंकरखेड़ा में मायका है। अन्नू अपने छह माह के बेटे केशव और ससुर महेंद्र सिंह के साथ मायके आई थी। सोमवार की सुबह तीनों बाइक पर वापस गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article