जानी खुर्द। जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी गांव के एसएसबी जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान की हृदय गति रुकने से मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। और क्षेत्र भर में शोक मनाया जा रहा है।
सुदेश पुत्र तिलकराम (40) निवासी अफजलपुर पावटी सशस्त्र सीमा बल में जवान की शुक्रवार की सुबह को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सुदेश की ड्यूटी बिहार और नेपाल बॉर्डर के बीच सीकर में चल रही थी।
सुदेश की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुदेश की पत्नी सशस्त्र सीमा बल तैनात है।और सुदेश की दो बेटियां है। सुदेश का अंतिम संस्कार पैतृक गांव अफजलपुर पावटी में होगा।