मेरठ में कांवड़ पर गुटखा थूकने पर बवाल‚ कई थानो की पुलिस ने संभाला मोर्चा

आँखों देखी
2 Min Read

मेरठ में शनिवार को कांवड़ पर गुटखा थूकने का मामला सामने आया है। इससे आहत होकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर नारेबाजी की। दरअसल, एक युवक अपने माता-पिता के नाम की कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने वहां गुटखा थूक दिया। ये देख कांवड़िए गुस्सा गए।

सड़क पर बवाल करने लगे। काफी देर बैठे रहे। पूरी रोड 1 किमी तक जाम कर दी। जानकारी पर SP फोर्स के साथ पहुंचे। वो अभी तक कांवड़ियों को समझाने में लगे हैं। लेकिन कावंड़ियों का कहना है कि जब उस व्यक्ति को नहीं लाया जाएगा, जिसने थूका। हम नहीं हटेंगे। ये घटना मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास की है। थूकने वाला मेट्रो कर्मी है।

मैट्रो कॉरिडोर के स्टेशन की घटना

युवक अपने माता-पिता के नाम की कांवड़ ले जा रहा था, तभी मेट्रो कर्मी ने थूक दिया।
युवक अपने माता-पिता के नाम की कांवड़ ले जा रहा था, तभी मेट्रो कर्मी ने थूक दिया।

मोहित नाम का युवक हरिद्वार से अपने माता, पिता के नाम की कांवड़ लेकर दिल्ली की ओर पैदल जा रहा था। कांवड़ पर माता-पिता की फोटो का फ्लैक्स भी लगाया हुआ था। जैसे ही कांवड़िया मैट्रो कॉरिडोर के स्टेशन के पास पहुंचा, तो कॉरिडोर के नीचे से गुजरने लगा। तभी ऊपर मैट्रो की साइट पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने कांवड़ पर थूक दिया।

गुटखे की पीक कांवड़िए के ऊपर गिरी और कांवड़ पर भी गिर गई। तस्वीर पर पीक के लाल निशान बन गए। इससे कांवड़ खंडित हो गए। कांवड़िए ने कहा कि मेरी मेहनत खराब कर दी, कांवड़ पर थूकने से कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों में भारी आक्रोश है।

सड़क पर खड़े होकर कांवड़िए हंगाम करते हुए।
सड़क पर खड़े होकर कांवड़िए हंगाम करते हुए।

कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। कांवड़िए जिद पर अड़े हैं कि उन्हें वो कर्मचारी सौंपा जाए जिसने ये कृत्य किया है। पुलिस किसी तरह उनको समझा रही है। कांवड़िए को छोटे हरिद्वार से जल दिलाया जा रहा है।

Share This Article