UP: घर से भागे प्रेमी जोड़े को ढूंढ कर ला रही थी पुलिस, रात में दरोगा के घर रुके, सुबह मिली लड़के की लाश

Manoj Kumar
3 Min Read

शामली: बिजनौर से भागे एक प्रेमी जोड़े को चंडीगढ़ से ढूंढकर ला रही बिजनौर पुलिस की शामली में गाड़ी खराब हो गई। पुलिस टीम प्रेमी जोड़े सहित दरोगा के पैतृक घर रुक गई। सुबह को लड़का कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

के स्योहारा के मुंडाखेड़ी के प्रेमी दीपक ने रविवार की रात शामली के दयानंद नगर में दरोगा के पैतृक घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

दरअसल, बिजनौर जिले के स्योहारा के मुंडाखेड़ी रहने वाला युवक दीपक (20) तीन दिन पहले गल्लाखेड़ी की रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ भाग गया था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मगर उनका कोई पता नहीं लग पा रहा था। रविवार को उनको चंडीगढ़ से पकड़ लिया गया। रात में स्योहारा थाने के एसआई सुनील कुमार अपनी टीम और प्रेमिका के परिजनों और  प्रेमी युगल को लेकर चंडीगढ़ से बिजनौर आ रहे थे। रात में करीब 11 बजे शामली में पुलिस की गाड़ी अचानक खराब हो गई।

दरोगा प्रेमी युगल और अन्य को लेकर अपने पैतृक घर शामली के दयानंद में अपने पिता इंद्रपाल सिंह के मकान में आ गया। प्रेमी को मकान के ऊपर के कमरे में बंद कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी नीचे के कमरे और लड़की महिला कांस्टेबल के साथ बीच के कमरे में सो गई। सुबह करीब 5 बजे परिवार के सदस्य ऊपर गए तो देखा कि प्रेमी ने सीढियों पर लगे पाइप से चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही युवती ने हंगामा कर दिया।

युवती का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने दीपक को परेशान कर दिया था, जिसके कारण उसने आत्म्हत्या की। सूचना पर एएसपी संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Share This Article