मेरठ। किठौर नहर में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी, 2 महीने में मिली चार लाश

Manoj Kumar
2 Min Read

जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की नहर में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की सुबह ग्राम ईशापुर नहर में अज्ञात शव उतरता हुआ मिला।
राहगीरों की सूचना पर किठौर पुलिस मौक़े पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद्द से काफी मशक़्क़त के बाद अपनी टीम की मदद से नहर में मिले महिला के शव को बाहर निकाला। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगो से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हल्का इंचार्ज ऋषिदेव ने बताया कि ग्राम ईशापुर नहर में महिला का शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नहर से बाहर निकाला। म्रतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है। महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया है। बता दें कि कल सोमवार को भी नहर में अज्ञात युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी। वही 16 जून व 27 जून को भी अलग अलग स्थान पर दो युवकों के शव मिले थे। जहाँ उनकी भी शिनाख्त नही हो पाई थी। किठौर नहर से लगातार शवो के मिलने से स्थानीय लोगो मे भय बना हुआ है।

Share This Article