मेरठ। 20 हजार में हुई थी डील‚ पति ने दी थी पत्नी की सुपारी

आँखों देखी
7 Min Read

मेरठ में 21 जुलाई को महिला उसके बेटे पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पूरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया- प्रियंका पर किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने जानलेवा हमला कराया था।

प्रियंका का पति प्रवीन सऊदी में ड्राइवरी की जॉब करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण वो पत्नी की हत्या कराना चाहता था। इसलिए उसने 4 महीने पहले प्लानिंग की। उसने अपने ही रिश्ते के भांजे और एक दोस्त को तैयार किया। 20 हजार में डील फाइनल हो गई। मगर मोबाइल ट्रेसिंग से पुलिस हमलावरों तक पहुंच गई। SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटना का खुलासा किया।

21 जुलाई की सुबह 9 बजे गंगानगर ईशापुरम की रहने वाली प्रियंका अपने बेटे विनय के साथ छोटे बेटे से मिलने पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) जा रही थी। मूल रूप से प्रियंका टिटौडा गांव खतौली मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। छोटा बेटा पुरकाजी के गुरुकुल में पढ़ता है। प्रियंका उससे मिलना था।

जब प्रियंका और विनय दुल्हैडा गांव के पास पहुंचे। दो लड़कों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। बाइक को उनकी गाड़ी के सामने लगा दिया। एक लड़के ने तमंचा से गोली चला दी। पहले विनय ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। मगर इस जल्दबाजी में प्रियंका गाड़ी से नीचे गिर गई। विनय अपनी बाइक लेकर भाग निकला।

पुलिस हमलावरों तक 2 मोबाइल नंबर ट्रेस करती हुई पहुंची
प्रियंका सड़क पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पेट में गोली लगी थी। सिर पर चोट थी। हमलावर को लगा कि वह मर चुकी है। वह फरार हो गए। राहगीरों की मदद से प्रियंका को अस्पताल पहुंचाया गया। इस केस में पुलिस ने घायल प्रियंका के बयान दर्ज किए। इन बयानों में एक बात तो साफ हो गई कि प्रियंका की उसकी पति से बहुत अच्छी नहीं बनती थी।

पति प्रवीण सऊदी में जॉब करता है। पुलिस ने प्रवीण के मोबाइल की CDR निकलवाई। सामने आया कि हमले से 7 दिन पहले लगातार कुछ संदिग्ध नंबरों पर बात हुई। जांच में यह भी सामने आया कि हमले के वक्त यही नंबर मोबाइल लोकेशन में घटनास्थल के पास एक्टिव थे।

इनको ट्रेस करती हुई पुलिस बुधवार को राहुल और निशांत तक पहुंची। राहुल रिश्ते का भांजा है। इसके बाद कत्ल की साजिा के पन्ने खुलते चले गए।

पुलिस ने गुडवर्क करके राहुल और निशांत को सामने लाई।
पुलिस ने गुडवर्क करके राहुल और निशांत को सामने लाई।

अब सिलसिलेवार आपको हत्या की साजिश की कहानी पढ़वाते हैं…
4 महीने पहले पति ने बना ली थी हत्या की प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपी राहुल और निशांत ने बताया- प्रियंका का पति प्रवीन है। जो सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। प्रवीन को मेरठ में रहने वाली अपनी पत्नी प्रियंका के चरित्र पर शक था। इसके कारण आए दिन दोनों में फोन पर झगड़ा होता था। मार्च, 2024 में जब प्रवीन सऊदी से इंडिया अपने परिवार से मिलने आया था। तभी से वो पत्नी की हत्या की प्लानिंग करने लगा।

रिश्ते का भांजा ही हत्या के लिए तैयार हो गया
आरोपियों ने बताया कि प्रवीन ने तय किया था कि जब वो सऊदी में होगा, तब वो यहां मेरठ में पत्नी की हत्या कराएगा। इस हत्या को लूट में तब्दील कराकर पुलिस को गुमराह किया जाएगा। इससे किसी को शक नहीं होगा। प्रवीन ने पत्नी की हत्या के लिए रिश्ते के भांजे राहुल को तैयार किया। क्योंकि राहुल कई बार प्रवीन से मदद के लिए पैसे उधार ले चुका था। इसलिए राहुल अपने रिश्ते की मामी, यानि प्रियंका की हत्या को तैयार हो गया।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। साक्ष्य जुटाए, इसके बाद दोनों को अरेस्ट किया जा सका।
घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। साक्ष्य जुटाए, इसके बाद दोनों को अरेस्ट किया जा सका।

हत्या के लिए गाजियाबाद से खरीदा सिम, मोबाइल
राहुल ने इस प्लान में अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाले निशांत त्यागी को तैयार किया। निशांत और राहुल के बीच 20 हजार रुपए में प्रियंका की हत्या करने की डील हुई थी। दोनों ने हत्या को अंजाम देने के लिए 10 हजार रुपए की करिज्मा मोटरसाइकिल खरीदी। साथ ही, 2 तमंचे 315 बोर और कारतूस खरीदे। गाजियाबाद से नया मोबाइल फोन और नया सिम भी खरीदा।

हत्या के दौरान तमंचा, मोबाइल और बाकी असेसरीज पुलिस ने बरामद कर ली।
हत्या के दौरान तमंचा, मोबाइल और बाकी असेसरीज पुलिस ने बरामद कर ली।

सऊदी में बैठा पति इंटरनेशनल कॉल पर दे रहा था सारा अपडेट
गाजियाबाद से लिए इसी सिम से राहुल, निशांत सऊदी में बैठे प्रवीन से लगातार बातचीत करते रहे। 14 जुलाई को राहुल और निशांत ने मिलकर ईशापुरम में प्रियंका के घर के पास रेकी की थी। इसके बाद 21 जुलाई को हत्या करना फाइनल किया था।

घटना वाले दिन प्रवीन राहुल, निशांत को इसी नंबर से सऊदी से प्रियंका की सारी लोकेशन बता रहा था। उसने ही हत्यारों को बताया कि प्रियंका आज मुजफ्फरनगर जा रही है। रास्ते में वारदात करने में आसानी होगी। उसे लूट बताया जा सकता है।

आरोपियों के पास पुलिस को 315 बोर के 2 तमंचे, खोखा घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। हमलावर करने वाले राहुल और निशांत की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं हैं। आरोपियों में राहुल बंशीपुरा दौराला थाना का रहने वाला है। दूसरा आरोपी निशांत त्यागी जो करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर का रहने वाला है। इस समय असालतनगर के पास डिफेंस एक्ंलेव में रह रहा है। वहीं राहुल इन दिनों बापूधाम कालोनी गाजियाबाद में रहता है।

Share This Article