मेरठ। बच्चे के साथ सो रही महिला को पडोसी ने बनाया हवश का शिकार

आँखों देखी
2 Min Read

मेरठ में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले पड़ोसी युवक ने घिनौनी वारदात को अंजाम किया। युवक ने पड़ोस में रहने वाली बच्चे की मां को तमंचे की नोक पर लेकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

महिला के चीखने की आवाज सुनकर उसके पति की आंख खुल गई। पति ने आरोपी को नग्न अवस्था में पड़कर उसकी पिटाई कर दी।

इस दौरान आरोपी ने महिला के पति पर भी तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी की तलाश की।

आरोपी नहीं मिलने पर पीड़िता के पति ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से तहरीर लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पड़ोस के घर में घुसकर रेप लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला युवक शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे हाथ में अवैध तमंचा लेकर अपने पड़ोसी के घर में घुस गया।

आरोपी ने पड़ोस के घर में कमरे में सो रही बच्चे की मां को तमंचे की नोक पर लिया। इसके बाद रेप की घटना को अंजाम दे दिया।

महिला के शोर मचाने पर बराबर के कमरे में सो रहा महिला का पति उठा और उसने आरोपी को नग्न अवस्था में पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी आरोपी ने महिला के पति पर भी तमंचा तान दिया।

फिर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पति ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article