मेरठ। क्लिनिक में महिला मरीज के साथ रंगरलियां मना रहे डॉक्टर की धुनाई

आँखों देखी
3 Min Read

मेरठ के एक डॉक्टर को अपनी महिला मरीज से इश्क लड़ाना उस वक्त भारी पड़ गया जब महिला के पति और पिता ने डॉक्टर के क्लीनिक में पहुंचकर डॉक्टर की धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेने के बाद दोनों पक्षों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

कैलाशपुरी के रहने वाले डॉक्टर आदर्श कुमार का कस्बा महसूमा स्थित मेरठ-पोडी मार्ग के निकट मेजर राय हेल्थ केयर सेंटर के नाम से होम्योपैथिक का क्लीनिक है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर आदर्श कुमार गौड के पास बागपत स्थित गांव टिकरी की रहने वाली एक महिला होम्योपैथिक की दवाईयां लेने के लिए आती थी। डॉक्टर आदर्श कुमार महिला को अपना दिल दे बैठा। धीरे-धीरे दोनो का प्यार परवान चढ़ा जिसके बाद डॉक्टर महिला मरीज से मिलने के लिए बागपत जाने लगा। मामले की जानकारी डॉक्टर के ससुर को लगी तो ससुर ने दोनों को एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ, मामले की जानकारी महिला मरीज के परिवार वालों को भी मिली इसी को लेकर महिला के परिवार वालों ने एक पंचायत बहसूमा में बैठा दी। पंचायत में बहसूमा के कुछ जिम्मेदार लोग भी पहुंचे और किसी तरह मामले को निपटा दिया। पंचायत में शामिल लोगों ने डॉक्टर आगे ऐसी हरकत करने पर दंडित करने की बात कही। लेकिन डॉक्टर ने कुछ दिन बाद ही महिला मरीज से फिर मिलना शुरू कर दिया।

डॉक्टर ने महिला को एक मोबाइल दिया। और दोनों की बातें होने लगी वहीं महिला और डॉक्टर के बीच होने वाली बातों के बारे में महिला के पति को लग गई। फिर क्या था महिला के पति ने मामले की जानकारी अपने ससुर को दी। महिला का पति और ससुर शनिवार को डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचकर और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों का एक शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

Share This Article