मेरठ: खरखौदा में बोरे में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

2 Min Read
#image_title

संवाददाता: अजयपाल सिंह

मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र के जमना नगर के गैस गोदाम पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव बोरे में मिला। इलाके में बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से बहार निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। वही हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230212-WA0033.mp4

जानकारी के मुताबिक थाना खरखौदा इलाके के जमना नगर में गैस गौदाम वाली गली के बाहर एक बोरे में राहगीरों को महिला का शव दिखाई दिया। जिसके बाद शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया। काफी देर तक शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां रखा गया।वही पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version