मेरठ। देवर ने डाली भाभी पर गंदी नजर‚ शिकायत पर पति बोला खर्चा यही चलाता है इसे खुश रखो

आँखों देखी
2 Min Read

मेरठ में देवर की गंदी नजरों से परेशान महिला ने पति से देवर की शिकायत की तो उसने उल्टा जवाब दे दिया। पति ने पत्नी से कहा- भाई हमारा खर्चा उठाता है, उसे खुश रखना पड़ेगा। वो घर का मालिक है उसे जो करना है करने दे। परेशान महिला ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक देवर अपनी भाभी से पति जैसे संबंध बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। महिला पति से शिकायत करती है तो पति बोलता है भाई हमारे खर्च उठाता है।

ससुर ने कर दी मारपीट महिला ने पुलिस को बताया कि पहले उसने पति से देवर की शिकायत की थी। लेकिन पति ने साथ नहीं दिया। उल्टा उसने देवर को खुश करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद महिला ने ससुर से पूरा मामला बताया तो ससुर ने भी सुनवाई नहीं की, बल्कि ससुर ने महिला के साथ मारपीट कर दी। अब महिला थाने के चक्कर काट रही है।

रात को कमरे में आता है देवर महिला ने पुलिस को बताया कि देवर रात को उसके कमरे में आ जाता है। कई बार वो पति को कमरे से बाहर कर उसके साथ बदत्तमीजी करने लगता है। हर बार महिला ने किसी तरह खुद को देवर के चंगुल से बचाया है। देवर कहता है मैं खर्चा उठा रहा हूं, मैं ही तेरा पति हूं। मुझे भी खुश रखा कर। वहीं लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू की है। आज उसके पति, देवर को बुलाया है।

Share This Article