मेरठ: किला परीक्षितगढ़ में खेत में पानी को लेकर विवाद में युवक की मौत

2 Min Read
#image_title

मनोज कुमार

मृतक युवक अनुज

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

https://aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2023/02/wp-1677227733873.mp4
एसपी देहात

दरअसल, थाना क्षेत्र में हो रहे आए दिन हत्याओं से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है। हाल ही में इससे पूर्व गांव पुट्ठी में शादी समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पश्चात ग्राम नारंगपुर में एक बच्ची का शव मिलने पर उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।

जानकारी के मुताबिक शिवनगर खानपुर गढ़ी निवासी अरुण कुमार पुत्र सुभाष (30) अपने गन्ने के खेत पर पानी लगा रहा था।इसी दौरान पड़ोसी विप्लव के खेत मे पानी चला गया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अरुण पर हमला कर दिया। जिसमे अरुण गंभीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात अरुण की मौत हो गई।

अरुण की मौत की सूचना मिलते ही किला परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस बावत मृतक के परिजनों ने विप्लव पुत्र हरिपत सौरभ व गौरव,प्रीति समेत कई लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version