अमीर बनने चक्कर में डॉक्टर ने पत्नी के साथ मिलकर दे दी महिलाओं की बलि

2 Min Read
मृतक महिलाओं को फाइल फोटो

केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास के चलते डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 2 महिलाओं की बलि दे दी। मृत महिलाओं के शव एक घर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि काले जादू के चलते दंपति ने दोनों महिलाओं की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को दोस्ती का झांसा देकर अपहरण किया गया‚ इसके बाद दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई।

हत्या का आरोप जिस दंपत्ति पर लगा है उन्होंने मृतक महिलाओं का मांस भी खाया है। पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में महिलाओं की बलि दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सफी मोहम्मद‚ भगवत सिंह और उसकी पत्नी लैला शामिल है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने सत्र अदालत में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव बलि का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को कई टुकड़ों में काट दिया था। इसके बाद एक घर में दफना दिया। बताया जाता है कि काले जादू के चलते आरोपी जल्द ही धनवान बनना चाहते थे और इसी के लिए उन्होंने इन दोनों महिलाओं की बलि दे दी। यह दोनों महिलाएं पिछले 26 सितंबर से लापता चल रही थी।

लालच देकर महिलाओं को लाया गया
लैला ने फेसबुक के जरिए तांत्रिक से कॉन्टैक्ट किया। तांत्रिक कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली दो महिलाओं को पैसों और काम का लालच देकर त्रिरुवल्ला लाया। यहां से डॉक्टर दंपती और तांत्रिक दोनों महिलाओं को लेकर पथनामथिट्टा के एलंथूर गए। यहीं तंत्र साधना करके उनकी बलि दी गई। एलंथूर में ही दोनों महिलाओं को दफना दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version