बिहार। पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने भी लगाई फांसी‚ कई दिनो से चल रहा था दोनो में विवाद

आँखों देखी
2 Min Read

बिहार। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल पिंटू कुमार महतो नाम के एक शख्स ने कश्मीरा गांव में एक पुल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को खोजते हुए उसकी पत्नी आभा देवी घटना स्थल पर पहुंची तो उसने अपने पति को लटके हुए देखा। यह दृश्य देखकर उसे झटका लगा और इसके बाद उसने भी इसी जगह पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर ने पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फतुहा थाना क्षेत्र के SDPO निखिल कुमार ने बातचीत करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होनें बताया कि, ‘आज यानी 1 मई 2024 को कश्मीरा गांव के नहर के लोहे से लटकर एक निसंतान दंपति ने आत्महत्या कर ली है। मृतक दंपत्ति काजीबीघा गांव के रहने वाले थे। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बात पति पिंटू महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पत्नी जब अपने पति को खोजते हुए वहां पहुंची और उसे लटके हुए देखा, उसने भी वहीं आत्महत्या कर ली।’ पुलिस ने यह भी बताया कि, परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने क्या बताया?

इस मामले के बारे में जब ग्रामीणों से बातचीत की गई तो पता चला कि मृतक दंपत्ति की शादी को कई साल बीत गए थे मगर उनके कोई बच्चा नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों परेशान रहते हैं और छोटी-मोटी बातों को लेकर इनके बीच विवाद हुआ करता था। पारिवारिक विवाद के कारण ही पिंटू ने आत्महत्या कर ली। जब उसकी आभा देवी ने अपने पति को फांस पर लटके देखा, उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share This Article