UP: खड़ी ट्रेन में सेना के जवानों ने दो महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Manoj Kumar
1 Min Read
#image_title
#image_title

उत्तर प्रदेश: झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनो पीड़िताओं ने दो फौजियों पर इस घटना को अंजाम देने का  आरोप लगाया है। पुलिस और सेना इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुईं हैं। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे रविवार की शाम जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थीं। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि उसका मोबाइल  खो गया है। जबकि, उसे एक जरूरी कॉल करना है। इस पर महिलाओं ने उसे मोबाइल दे दिया। आरोपी है कि व्यक्ति बहाना बनाकर उन दोनो महिलाओं का कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल गाड़ी में ले गया। वहां उसका एक साथी पहले से भी मौजूद था।

आरोप है की दोनों आरोपियों ने महिलाओं को बोगी में बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया है। बाद में मोबाइल छीनकर महिलाओं को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। महिलाओं ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply