UP: लखीमपुर में पुलिस के सामने भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Manoj Kumar
3 Min Read

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। विवाद के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव स्थगित कर दिया है।

दरअसल, लखीमपुर में अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। बुधवार को निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल अपने-अपने डेलीगेट्स के साथ नामांकन करने के लिए कॉपरेटिव बैंक ऑफिस पहुंचे थे। पुष्पा सिंह के के पति अवधेश सिंह पेशे से वकील हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि वकीलों ने मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा फाड़ दिया। इस दौरान उन्हें पीटा भी गया। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

विधायक योगेश वर्मा को देखकर पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए और दोनो में बहस होने लगी। जब तक विधायक कुछ समझ पाते अचानक अवधेश सिंह ने उनको थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद अवधेश के समर्थक भी विधायक पर टूट पड़े। पीछे से उनके समर्थक आ गए और उन्होंने विधायक को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। इस दौरान विधायक के कपड़े भी फट गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। विधायक ने बताया कि मैंने सीएम, प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दे दी है। बात हुई है, संगठन जो दिशा-निर्देश देगा वही करेंगे।’ विधायक ने आरोप लगाया कि इस मामले में पूरी तरह से ADM संजय सिंह की संलिप्तता है।

वहीं, बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने कहा, ‘मैं पर्चा लेने गई थी, विधायक योगेश वर्मा शराब पीए थे। विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की। पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई है। योगेश वर्मा ने मेरी एक महिला साथी के साथ बदतमीजी की। वे महिलाओं का अपमान कर रहे। भाजपा योगेश वर्मा पर कार्रवाई करे। इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा- अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता का क्या होगा?

Share This Article