फिरोजाबाद: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आसपास के कई मकान ढहे, मलबे में कई लोगो के दबे होने की आशंका

Manoj Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नौशोरा गांव में अभी रात्रि 10:15 बजे (सोमवार रात्रि) में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया, विस्फोट इतना भयंका था की आस-पास के कई मकान ढह गए। आशंका जताई जा रही है कि ढहे मकानों के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय लोग मलबे को हटाने में लगे हुए हैं। मलबे के नीचे कितने लोग दबे हुए है इसका सही पता नही लगा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

दरअसल नौशेरा निवासी चंद्रपाल का खाली मकान को एक व्यक्ति ने पटाखा बनाने के लिए लिया हुआ था। जिसमे काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। सोमवार रात्रि लगभग 10:15 पर मकान में भयानक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था की धमाके से आसपास के कई मकान भी ढह गए।

हालांकि जानकारी मिल रही है कि अभी तक मलबा हटाकर चार लोगो को निकाला जा चुका है जिसमे से एक की मौत हो गई है। और तीन गंभीर घायल हैं। जिनको पुलिस ने फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती करा रही है। फैक्ट्री संचालक का अभी कुछ पता नही चल पा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल लोगो को मलबे से निकाला जा चुका है। मलबे के नीचे दबे अन्य घायलों को जेसीबी मशीन ने निकाला जा रहा है। हादसे की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं 

Share This Article