मुरादाबाद। अस्पताल का बिल नही भरने पर दामाद ने की ससुर की हत्या

आँखों देखी
3 Min Read

मुरादाबाद में दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि ससुर ने बेटी के इलाज का बिल नहीं भरा।

इससे दामाद नाराज हो गया। ससुर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर को लाठी से पीट- पीटकर मार डाला।

वारदात के आरोपी फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला छजलैट थाना क्षेत्र का है।

ये तस्वीर बदलू के बेटे मुस्तकीम की है। उसका आरोप है कि उसके जीजा ने पिता की हत्या की है।
ये तस्वीर बदलू के बेटे मुस्तकीम की है। उसका आरोप है कि उसके जीजा ने पिता की हत्या की है।

2021 में तैय्यबा की हुई थी शादी
गांव रसूलपुर निवासी मुस्तकीम ने बताया- वे 7 भाई-बहन हैं। उसकी चौथे नंबर की बहन तैय्यबा की शादी 2021 में कांठ थाना के गांव सलावाखेड़ा में मोहम्मद रफी से हुई थी। तैय्यबा की दो बेटी हैं। 5 दिन पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया।

तैय्यबा की सरकारी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। 19 जून को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसे ब्लीडिंग होने लगी थी। ससुराल वालों ने ध्यान नहीं दिया, तो पिता बदलू (60) बहन की ससुराल पहुंचे, बहन को कांठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी सेहत में कुछ सुधार हुआ।

ये तस्वीर बदलू की है। वह रसूलपुर गांव का रहने वाला था। खेती से उसके परिवार का खर्च चलता था।
ये तस्वीर बदलू की है। वह रसूलपुर गांव का रहने वाला था। खेती से उसके परिवार का खर्च चलता था।

लाठी-डंडों से पिता को पीटा
मुस्तकीम ने बताया, गुरुवार को तैयब्बा अस्पताल से डिस्चार्ज हुई। अस्पताल ने बिल बनाया। जीजा मोहम्मद रफी चाहते थे कि पिता हॉस्पिटल का बिल भरें, लेकिन पिता ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर रात में 8:30 से 9:00 दोनों लोगों के बीच कहासुनी हुई।

जीजा ने अपने भाई शफी और बहनोई मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर पिता को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजन ने बताया, रफी चाहता था कि तैय्यबा के इलाज का खर्च ससुर बदलू भरे।
परिजन ने बताया, रफी चाहता था कि तैय्यबा के इलाज का खर्च ससुर बदलू भरे।

कांठ इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह का कहना है कि पहले मारपीट की FIR दर्ज की गई। घायल बदलू को इलाज के लिए मुरादाबाद भिजवा दिया था। इलाज के दौरान बदलू की मौत हो गई। इसके बाद गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article