कमल यादव पुनः बने जिलाध्यक्ष,रामानंद तेनगुरिया बने महामंत्री

आँखों देखी
4 Min Read

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, फ़िरोज़ाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज सत्यदेव पुरी इंटर कॉलेज, चनौरा पर किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हेतु 01 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली शंखनाद रैली की तैयारी की समीक्षा की गयी। कमल यादव ने कहा क़ि संगठन के बैनर तले 01 अक्टूबर को जनपद से एक बस जाएगी। इस हेतु प्रचार – प्रसार करें तथा इच्छुक साथी अपनी सीट रिजर्व करा लें।
             कमल यादव ने बताया क़ि प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र यादव की सहमति से जिला कार्यकारिणी के नवीन गठन हेतु संगठन की कार्यशैली से संतुष्ट शिक्षक साथियों से आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित समय में जनपद से सैकड़ों शिक्षक साथियों ने संगठन से जुड़ने हेतु आवेदन किया था। जिनमें से सही एवं पूर्ण फॉर्म भरने वाले 65 साथियों को आज चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र यादव द्वारा चुनाव सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी आगरा मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव और मंडल प्रवक्ता पंकज गोला को सौंपी गयी थी। चुनाव अधिकारियों द्वारा आज उपस्थित साथियों में से 22 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया।
             अवधेश यादव एवं पंकज गोला द्वारा उपस्थित साथियों के समक्ष विभिन्न पदों हेतु नामों का प्रस्ताव रखा। बहुमत मिलने पर उसके नाम की घोषणा की। उपस्थित समस्त साथियों की सहमति से कमल यादव को जिलाध्यक्ष की कमान पुनः सौंपी गयी। इसके साथ ही रामानंद तेनगुरिया को जिला महामंत्री, चंद्रवती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम मोहन शर्मा को जिला प्रवक्ता, अरविन्द यादव को जिला कोषाध्यक्ष, थान सिंह को जिला संयुक्त मंत्री घोषित किया गया। साथ ही शालिनी गुप्ता, उमेश चन्द्र, कमलेश कुमार, राम शंकर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सरला गौतम, हरिओम सिंह, महेश चन्द्र, विनायक दुवे, धर्म प्रताप सिंह को जिला मंत्री, लालती सिंह, ब्रजेश कुमार, अरमिन्दर सिंह को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही गजेंद्र सिंह एवं विजय यादव को जिला सलाहकार, तथा राम कृष्ण शर्मा एवं संजय कुमार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
           अन्य साथियों में से उनकी सहमति के आधार पर अनुराग गिन्दौलिया को पुनः ब्लॉक् अध्यक्ष एवं विष्णु शर्मा को ब्लॉक् मंत्री फ़िरोज़ाबाद मनोनीत किया गया। विनय यादव को जिला संरक्षक तथा सनत कुमार को ब्लॉक् संरक्षक खैरगढ़ की जिम्मेदारी पुनः दी गयी। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बताया क़ि अन्य साथियों की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबंधक सत्यदेव पुरी इंटर कॉलेज पं. मधुसूदन शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किये। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा पद एवं संगठन तथा शिक्षकों के प्रति वफ़ादारी की शपथ दिलाई।
            इस अवसर पर पं. मधुसूदन शर्मा, यतेंद्र सिंह, अवधेश यादव, पंकज गोला, विनय यादव, कमल यादव, चंद्रवती, शालिनी गुप्ता, लालती सिंह, सरला गौतम, रामानंद तेनगुरिया, राममोहन शर्मा, अरविन्द यादव, थान सिंह, उमेश चन्द्र, कमलेश कुमार, राम शंकर शर्मा, हरिओम सिंह, महेश चन्द्र, विनायक दुवे, धर्मप्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार, अरमिन्दर सिंह, गजेंद्र सिंह, विजय यादव, रामकृष्ण शर्मा, संजय कुमार, अनुराग गिंदोलिया, विष्णु शर्मा, सनत कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
                  

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply