मेरठ: किठौर के फतेहपुर में युवक ने किया गाय के साथ बलात्कार, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार

Manoj Kumar
2 Min Read
#image_title

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में एक गाय के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। गाय के साथ बलात्कार की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी वहशी भूरे पुत्र वली मोहम्मद निवासी जड़ौदा,थाना किठौर को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

जानकारी के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में एक किसान ने कई गाय पाल रखी हैं। किसान के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 12:00 बजे वह अपनी धान की रखवाली के लिए जा रहा था। घर के बराबर में उसके पशु बंधे हुए थे। जैसे ही उसने पशुओं को देखने के लिए टॉर्च जलाई तो उसको एक व्यक्ति उसकी एक गाय को बांधकर बलात्कार करते हुए दिखाई दिया।

किसान के अनुसार, उसने उस व्यक्ति का पीछा किया तो वह बराबर के तालाब में घुस गया। जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर देते हुए शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी भूरे पुत्र वली मोहम्मद निवासी जड़ौदा, थाना किठौर को हिरासत में लिया है।

इस बारे में किठौर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आरोपी युवक पहले चोरी आदि करने के प्रयास की घटनाओं में संलिप्त रहा हैं। अभी पीड़ित किसान ने तहरीर नही दी है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर ही कुछ कहा जायेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply