Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ी गई महिला‚ पडोसियों का हंगामा

आँखों देखी
2 Min Read
पूछताछ करती पुलिस
पूछताछ करती पुलिस

Meerut News: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में एक किराये के मकान में दो लड़कों के साथ एक महिला को आपत्तीजनक हालत में पकड़ा लिया गया। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान किराये पर रहने वाले दोनों लड़के महिला को उसी कमरे के अंदर बंद करके भाग निकले।

वहीं, कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से उसका नाम पता पूछा। पुलिस ने महिला को किसी तरह बाहर निकलवाया और पल्लवपुरम थाने पर ले आई।

उधर, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़के महिला के साथ में रंगरलिया मना रहे थे। दोनों लड़कों ने यह मकान तीन महीने पहले पढ़ाई करने के लिए किराये पर लिया था। वहीं, बुधवार रात में दोनों लड़के इस महिला को रात के समय अपने कमरे में लाए। कॉलोनी के लोगों को शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि महिला देहरादून की रहने वाली है। उसे आज एसएसपी ऑफिस में कोई काम था, इसलिए बुधवार को मेरठ आई और अपने बेटे के दोस्त के साथ कमरे में रुक गई थी। आज अपना काम खत्म करने के बाद वापस लौट जाती। रंगरलिया मनाने वाली बात सही नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply