फिल्म अभिनेता गोविंदा गोली लगने से घायल, आइसीयू में भर्ती

Manoj Kumar
1 Min Read

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जख्मी हो गए हैं. लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि वह आईसीयू में भर्ती हैं।

घटना सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है। गोविंदा सुबह कही जाने के लिए घर से निकल रहे थे उसी समय गलती से मिस फायर हुआ और गोली उनके घुटने में लग गई जिससे एक्टर घायल हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

Share This Article