UP: एटा में पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कैंटर, 3 की मौत, दो घायल

अस्पताल में भर्ती घायल (photo social media)

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार तड़के  करीब साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित केंटर गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल और मरने वाले मैनपुरी के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार,एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रही एक कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल केंटर में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply