UP: 20 नवंबर को सहारनपुर आयेगे CM योगी, तैयारियों में जुटे अफसर

1 Min Read
सीएम योगी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर यानी रविवार को सहारनपुर आएंगे। निकाय चुनाव से पहले अचानक मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। बताया गया कि मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जिला प्रशासन को गुरुवार रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 नवंबर (रविवार) को सहारनपुर में आगमन की जानकारी हुई। सीएम के आगमन की सूचना से प्रशासन में हलचल तेज हो गई। जिले के तमाम अफसर सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। बताया गया की मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जनपद की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी  के अनुसार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की समीक्षा करने की सूचना दूरभाष से प्राप्त हुई है। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों को से संवाद कार्यक्रम भी करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version