मेरठ में बोले श्रीकांत त्यागी: मुझे नेताओ ने फंसाया, भाजपा को नहीं देगे वोट

2 Min Read

संवाददाता: अजयपाल सिंह

मेरठ: नोएडा में महिला को गाली देने के आरोप में जेल गए श्रीकांत त्यागी गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को मेरठ के धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था। त्यागी समाज इस बार भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियादी थे। चार बड़े नेताओं ने उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए उन्हें फंसाया गया था। उन्होंने समाज के लोगों का धन्यवाद दिया।

नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में श्रीकांत त्यागी करीब 72 दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसे जमानत दी है। महिला से अभद्रता के वीडियो पर श्रीकांत त्यागी ने कहा, ‘सामने वाले ने चाहे शराब पी रखी हो या गाली दे रहा हो, हमें उनसे अभद्रता नहीं करनी चाहिए. इसके लिए हम क्षमा मांगते हैं

दरअसल नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में तथा उनकी रिहाई के लिए मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज काफी समय से धरना दिए हुए हैं। इस धरने में शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी भी शामिल हुए। इस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट नहीं देंगे। यही नहीं उन्होंने भाजपा हाय-हाय के जमकर नारे लगाए। श्रीकांत त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version