शामली: धान बेचने जा रहे यूपी के किसानों को हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर पीटकर किया गिरफ्तार

1 Min Read

संवाददाता: सलीम फारूकी

उत्तर प्रदेश/शामली: धान बेचने हरियाणा जा रहे यूपी के किसानों को वहां की पुलिस ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर रोक लिया। आरोप है कि किसानों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने अभद्रता की और उन्हें दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि इस  धक्का-मुक्की में एक किसान की पगड़ी भी उतर गई, जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बॉर्डर पर जाम लगा हुआ है।  

बताया गया की बुधवार देर रात करीब तीन बजे यूपी के किसान धान बेचने हरियाणा की मंडी जा रहे थे। शामली बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस पर किसानों ने विरोध जताया तो आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान डोकपुरा निवासी किसान जसवंत सिंह की धक्कामुक्की में पगड़ी भी उतर गई।

इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता कई किसानों के साथ मौके पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। जिसके चलते यूपी-हरियाणा की सीमा पर कई किमी लंबा जाम लग गया।जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक यूपी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version