रामपुर में ढह गया आजम खां का किला, BJP के आकाश सक्सेना ने सपा के रजा को 33 हजार वोटों से हराया

2 Min Read

उत्तर प्रदेश: आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के आसिम रजा को 33000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट से आजम खां 10 बार विधायक रहे हैं। आजम खां और समाजवादी पार्टी के लिए यह काफी बढ़ा झटका है। 

लगभग 15 हजार वोटों से पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहैल है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे। 17 राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा प्रत्याशी से 7,627 वोटों से आगे चल रहे थे। 20वें राउंड में भाजपा और सपा के बीच वोटों का अंतर बेहद कम हो गया है। 21वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को पछाड़ते हुए 3,188 वोटों से बढ़त बना ली।

25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा के आसिम रजा पर 9,065 वोटों की बढ़त बना ली। जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना लगातार बढ़त बनाते हुए सदर सीट से लगभग 33 हजार से ज्यादा वोटों से शानदार जीत दर्ज की। आकाश सक्सेना को  80964  वोट मिले हैंजबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं। इस आकाश सक्सेना ने 33,702 वोट से जीत दर्ज कर इस सीट पर पहली बार कमल खिलाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version