अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसने से 50 से ज्यादा कर्मचारी बेहोश, मचा हड़कंप

2 Min Read

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसने से 50 से ज्यादा कर्मचारी बेहोश हो गए। सभी बेहोश कर्मचारियों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद खलबली मच गई। डीएम खुद अस्पताल प्रशासन से बात कर के वहां के सारे इंतजाम का जायजा ले रहे हैं।

जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के टकलसपुर इलाके में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का पाइप फट जाने से रिसाव शुरू हो गया और गैस लीक होने लगी। गैस के संपर्क में आने से लगभग 50 से ज्यादा कर्मचारी बेहोश हो गए। उन सभी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हारिस मंसूर खां ने बताया कि “गैस के संपर्क में आने से 50 से ज्यादा कर्मचारी बेहोश हो गए इनमे कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ लोगों को ऑक्सीजन लगानी पड़ी”। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सुरक्षा व्यवस्था कड़े कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version