शामली: मंत्री जसवंत सैनी का हुआ भव्य स्वागत, विपक्ष पर जमकर बरसे, भाजपा की गिनाई उपलब्धियां

3 Min Read

संवाददाता: सलीम फारूकी

शामली/कैराना: प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी का गांव झाड़खेड़ी में भव्य स्वागत किया गया। संबोधन के दौरान राज्यमंत्री ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर करारे प्रहार किए।उन्होंने क्षेत्र के लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया है।

शानिवार को क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में सैनी समाज के लोगो द्वारा प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। किसी भी गुंडे-मवाली की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नही है। भू-माफिया कानून के भय से बिलों में छिप गए है या फिर जेलों की सलाखों में कैद है।

सरकार ने प्रदेश से अपराध के खात्मे के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार किया है। प्रदेश में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में हो रही बिजली की निर्बाध आपूर्ति आमजन की सुविधा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने विदेशों में भारतमाता के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने का कार्य किया है। पिछले आठ वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश में अनेकों जटिल समस्याओं का निस्तारण कर विकास के पथ को प्रशस्त किया है।

राज्यमंत्री ने विपक्ष पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कस्बे के अलावा गांव कंडेला, जगनपुर आदि के बस स्टैंड पर भी राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दामोदर सैनी व अध्यक्षता चंदूलाल प्रधान ने की। इस दौरान सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी, प्रमोद अट्टा, जगदीश चेयरमैन, जगरोशन प्रधान, रूबी चौधरी, शक्ति सिंघल, अजय कंसल, जगदेव सैनी, अंकुर प्रधान, प्रताप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version