कैराना: नगर पालिका में कूड़े के ढ़ेर में पड़े मिले दर्जनों राष्ट्र ध्वज

2 Min Read

कैराना: कूड़े के ढ़ेर में पड़े राष्ट्र ध्वज पर पालिका प्रशासन को लोग जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कूड़े के ढेर में मौजूद राष्ट्र ध्वज के फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। वही नगर पालिका प्रशासन किरकिरी के बाद नगर की स्ट्रीट लाइटों के पोल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगे राष्ट्र ध्वजों को दो माह बीत जाने के बाद उतरवाना शुरू किया गया है। आखिर लापरवाह पालिका प्रशासन पर राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के मामले में कार्रवाई शून्य है।

गत दो माह पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर को राष्ट्र ध्वजों से सजाया गया था। राष्ट्रीय पर्व के दौरान सरकारी भवनों पर लाइटों को लगा कर भव्य रूप से मनाया गया था। लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से दो माह बीतने के बाद भी राष्ट्र ध्वजों को स्ट्रीट लाइटों के पोल से उतरवाना भूल गया था। जिस परिणाम यह हुआ कि नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द में पड़े कूड़े के ढेर पर राष्ट्र ध्वज पड़ा होने के कारण फ़ोटो को इंटरनेट मीडिया पर प्रेषित कर प्रसारित किया गया। पोस्ट में लिखकर नगरपालिका प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराया गया।

मामला इंटरनेट पर प्रसारित होने के उपरांत पालिका की किरकिरी होती देख पालिका प्रशासन ने नगर के पोलो पर लगे राष्ट्र ध्वजों को उतरवाना शुरू कर दिया है। आखिर दो माह बाद तक रास्ट्रध्वज नहीं उतारने के कारण पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। राष्ट्रध्वजों को नगर में लगाया गया था। नगरपालिका ईओ समीर कश्यप का कहना है कि पालिका प्रशासन की ओर से पहले ही उतरवाने चाहिए थे। राष्ट्र ध्वज कूड़े पर पड़ा होना अपमान में, लेकिन यह जांच का विषय है कि ध्वज पालिका का हैं या घर घर वितरित किए गए राष्ट्र ध्वज में से है।

 

संवाददता- सलीम फारूकी

Share This Article
Exit mobile version