मेरठ। कैसिनो मामले मेंं होटल हारमनी इन का मालिक गिरफ्तार‚ विरोध में व्यापारियों का हंगामा

5 Min Read

मेरठ में होटल हारमनी इन में पुलिस ने आधी रात छापा मारा। 100 टेबल पर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां कैसिनो चलाती मिलीं। शहर के हाईप्रोफाइल लोग दांव लगा रहे थे। पुलिस ने कैसिनो से डेढ़ करोड़ के कॉइन बरामद किए।

पुलिस ने सोमवार रात 12 बजे के बाद गढ़ रोड स्थित होटल पर रेड डाला। यहां कैसिनों पर जुआ लगाते और जुआ खिलातीं 6 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के पहुंचते ही होटल की लाइट बंद कर दी गई, इससे कई लोग फरार हो गए। सभी आरोपियों को रात में ही छोड़ दिया गया।

होटल मालिक को जब पुलिस मीडिया के सामने लाई, तो वह इस तरह मुंह छिपाते दिखे।
पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद लोगों ने घेर लिया नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस मेडिकल के लिए होटल मालिक को लेकर गई। इस दौरान खूब नारेबाजी हुई।

व्यापारियों ने थाने पर हंगामा किया मंगलवार दोपहर पुलिस होटल मालिक नवीन अरोड़ा सहित अन्य लोगों को गाड़ी में बैठाकर जेल ले जाने लगी तो व्यापारियों ने थाने पर हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुबह से ही थाने पर भाजपा नेता, व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित तमाम पंजाबी समाज के लोग पहुंच रहे हैं।

पहले 3 विजुअल देखिए-

रेड के दौरान पुलिस को देखकर भागीं लड़कियां।
पुलिस को टेबल पर कई मोबाइल मिले, जिसे कब्जे में लिया है।
पुलिस की रेड के दौरान चेहरा छिपाते रहे शहर के रईसजादे।

ऑनलाइन हुई थी पार्टी की बुकिंग

SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया- सूचना मिली थी कि होटल हारमनी इन में कैसिनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना के बाद SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे। पुलिस ने जब रेड डाली तो अंदर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां 100 टेबल लगाकर कैसिनो चलाती मिली। पार्टी ऑनलाइन बुक हुई थी।

सीओ दौराला शुचिता और सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली फोर्स के साथ पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने से पहले रेड की खबर लग गई पुलिस रेड की सूचना पहले ही होटल वालों को मिल गई थी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने होटल में अंधेरा कर दिया। इससे कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए।पुलिस ने मौके से होटल मालिक नवीन अरोड़ा, अमित चांदना, राजीव गुलाटी, मोहित, कुणाल, 6 युवतियों सहित 21 लोगों को पकड़ा। 35 से अधिक लोग फरार हो गए। मामले में होटल मालिक सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस होटल की CCTV फुटेज देखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मौके से 1.5 करोड़ के क्वॉइन भी बरामद किए गए हैं।

नौचंदी पुलिस को रेड से दूर रखा नौचंदी पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। रेड के बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। होटल नौचंदी थाना क्षेत्र में ही पड़ता है।

हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा को भी पुलिस ने अरेस्ट किया।

होटल मालिक से CO ने की पूछताछ CO दौराला शुचिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वहां होटल मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए हैं, इन सबकी जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है। आरोपियों को रात में ही जमानत दे दी गई।

भारत में कैसिनो अवैध दुनियाभर में गैंबलिंग (जुआ) के बहुत से तरीके प्रचलित है। इनमें कैसिनो भी है। अमेरिका और यूरोप के देशों में इस तरह के खेल सामान्य हैं, जबकि भारत में इस तरह के खेलों पर पैसे लगाना कानूनी तौर पर अवैध है।

Share This Article
Exit mobile version