मेरठ: ओडियन नाले में गिरकर फिर एक युवक की मौत, लोगो में आक्रोश

2 Min Read
#image_title

संवाददाता: जावेद खान

विनोद की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था विनोद के कोई संतान नहीं थी विनोद मोटर व्हीकल पार्ट्स बनाने का कार्य करता था। विनोद के परिवार वालों ने थाना ब्रह्मपुरी में गुमशुदा की तहरीर दी थी।

मृतक विनोद

मेरठ: थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवत पुरा निवासी विनोद पुत्र निरंजन सिंह 35 वर्ष ओडियन नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विनोद 11/9/2023 से समय करीब रात्रि 9:30 लापता था। परिवार लगातार विनोद की तलाश कर रहा था। लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला। मंगलवार रात्रि विनोद का शव इंद्र पथ हॉस्पिटल के पास ओडियन नाले में पड़ा मिला है।

दरअसल, मंगलवार रात्रि ओडियन नाले मे आसपास के लोगों ने शव को तैरता देखा तो पुलिस को शव की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकल वाया। शव की शिनाख्त विनोद पुत्र निरंजन सिंह निवासी भगवत पुरा गली नंबर 6 थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। विनोद के शव मिलने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया स्थानीय लोगों ने कहा कि अब ये नाला खूनी नाला बन चुका है।

लोगो ने बताया कि लगभग हर 15-20 दिन में कोई न कोई व्यक्ति नाले में गिरकर मर जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक बच्ची की मौत नाले में गिरने से हुई है। एक बुजुर्ग की जान भी नाले में गिरकर चली गई थी। नगर निगम नाले को बंद कराए, कई बार शिकायत के बाद भी नाले को ढका नहीं जा रहा है।मृतक विनोद कुल 7 भाई थे। सबसे छोटा विनोद था। विनोद से बड़े सानू, राजू, मोनू, किशन, मनोज, संजू थे। परिजनों ने बताया कि विनोद काफी शराब भी पीता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version