मेरठ। बढ़ते अपराध और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने आए सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब कट गई। बताया जा रहा है कि जेब में रखे पर्स में 20 हजार रुपए रखे थे। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जेबकतरे ने पर्स चोरी कर लिया। लेकिन उस पर्स में तमाम आई कार्ड भी थे, वो भी चले गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो चोर जो भी है, पैसे रख ले लेकिन डॉक्यूमेंट्स लौटा दे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज डीएम कार्यालय में प्रदर्शन के लिए गए थे। जहां उनके साथ सबके बीच में ये घटना हो गई।
यूपी में अपराध चरम पर, आज सबने देखा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा। कहा कि हमारे एक साथी का मोबाइल भी चला गया। वो भी चोरी हो गया। कहा कि पुलिस का कोई खौफ अपराधियों में नहीं हैं। कलेक्ट्रेट जैसी मुख्य जगह जहां स्वयं डीएम बैठते हैं। वहां सरेआम इस तरह चोरियां हो रही हैं। पाकेट मारी जा रही है। कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है। इसका उदाहरण आज सभी ने देख ही लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम तो यहां डीएम को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन हमारी ही चोरी हो गई। हमारा पर्स रख ले लेकिन हमारे कागज लौटा दे।