UP: बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी ढेर,मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही भी हुए घायल

2 Min Read

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में एनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश मारा गया। मृतक राजेश पर बुलंदशहर पुलिस से 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि राजेश आहार का ही रहने वाला था। पुलिस उसकी काफी वक्त से तलाश कर रही थी। वह पश्चिम यूपी में लगातार क्राइम कर रहा था, लेकिन वह पकड़ से बाहर था।

जानकारी के अनुसार, अहार थाना क्षेत्र में सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार तड़के एक बदमाश को घेर लिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा और एक सिपाही घायल हो गए।

पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी करवाई करते हुए फायरिंग की तो बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान राजेश के रूप में हुई है  मृतक बदमाश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SSP श्लोक कुमार ने बताया- बदमाश राजेश बाइक से जा रहा था। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टीम की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर में थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। राजेश आहार का ही रहने वाला था। काफी वक्त से उसकी तलाश की जा रही थी। वह पश्चिम यूपी में लगातार क्राइम कर रहा था, लेकिन पकड़ से बाहर था।

Share This Article
Exit mobile version