गाजियाबाद मे महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

2 Min Read

संवाददाता: कपिल कुमार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। महिला के साथ दरिंदगी पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद एसएसपी को नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। और दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उसको एक बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया। यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। पीड़िता को  जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया। 36 वर्षीय पीड़िता महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी। उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी।  एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला के परिचित हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को दबोच लिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है। यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version