दिल्ली: नार्मदों की फौज के सामने साक्षी पर चाकू और पत्थरों से वार करता रहा साहिल

4 Min Read
दिल्ली में चाकुओं से गोदकर नाबालिक लड़की की हत्या
दिल्ली में चाकुओं से गोदकर नाबालिक लड़की की हत्या

Delhi Crime: दिल्ली के शाहबाज इलाके में 16 साल की एक लड़की की चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के कथित प्रेमी ने ही इस हत्याकांड को लड़की के घर के बाहर अंजाम दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने चाकू और पत्थर से युवती पर करीब 40 बार हमला किया।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है घटना के वक्त दर्जनों लोग रास्ते से गुजर रहे थे‚ लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने का प्रयास नही किया। इन नामर्दों के सामने बेखौफ होकर आरोपी लड़की पर वार करता रहा है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल और साक्षी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था‚ लेकिन कुछ दिन पहले दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका था। बस इसी बात को लेकर आरोपी साहिल हैवान बन गया और साक्षी को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक साक्षी का फाइल फोटो और हत्यारा साहिल

सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 बार हमला किया। आरोपियों ने घटना को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया कि एक बार चाकू लड़की के शरीर में फंस गया। इसके बाद आरोपी पास में पड़ा एक पत्थर उठा लेता है और उससे लड़की पर हमला करना शुरू कर देता है।  घटना के वक्त आस-पास दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन इनमें से किसी ने  भी बच्ची की चीख नहीं सुनी। सोशल मीडिया पर इन लोगाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि, “कल शहबाज डेरी थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया था। हमारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछ-ताछ की जा रही है।

स्वाति मालीवाल ने कहा- इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा
शाहबाज कांड को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना को जघन्य करार दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शहबाज डेयरी में एक मासूम मासूम गुड़िया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और फिर पत्थर से कुचल दिया गया. उन्होने कहा है हमने पुलिस को नोटिस जारी किया है।  मैंने इतने सालों के अपने करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि एक 16 साल की लड़की को 40 से 50 बार चाकू मारा गया और फिर कई बार पत्थर मारे गए जिसके बाद उसकी मौत हो गई. यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। कई लोगों ने देखा लेकिन ध्यान नहीं दिया। दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। मैं केंद्र सरकार से केंद्रीय एचएम, दिल्ली एलजी, डीसीडब्ल्यू प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील करता हूं।

केजरीवाल ने कहा- यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण 
अरविंद केजरीवाल ने शाहाबाद की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. यह बहुत ही दुखद और दुखद है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई खौफ नहीं है। एलजी साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version