दिल्ली: 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, मां को गंभीर हालत में खून से लथपत मिली मासूम, 2 आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
#image_title

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साउथ दिल्ली एरिया के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में एक 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाले दो युवक बहलाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बच्ची को AIIMS में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास पानिका (27) और शक्तिमान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एक महिला अपनी 3 साल की बच्ची के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। खोजबीन के दौरान एक पड़ोसी ने उनको बताया कि उक्त बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए 2 लोगों को भी देखा है। महिला जब उधर पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई खून से लथपत हालत में मिली ।

महिला ने अपने पति को साथ लेकर फतेहपुर बेरी थाना पहुंची। जिसके पश्चात पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच की तो गैंगरेप की बात सामने आई। इसके बाद दो आरोपियों (रामनिवास पानिका (27) शक्तिमान सिंह (22) दोनो निवासी जिला सीधी मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version