बिजनौर। महिला होमगार्ड को देखकर रोजाना अश्लील हरकत करता था युवक‚ गिरफ्तार

2 Min Read

बिजनौर की धामपुर थाना पुलिस ने एक शख्स को महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले कई दिन से एक महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ कर रहा था और उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का चालान कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

दरअसल मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां थाने पर तैनात एक महिला होमगार्ड ने थाने में तहरीर देकर बताया की उसके साथ एक युवक छेड़छाड़ कर रहा है और उस पर दोस्ती किए जाने का लगातार दबाव बना रहा है। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी भी दे रहा है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रफैतपुर हुलास के रहने वाले मोहन प्रजापति पुत्र उदयराज सिंह प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।

वहीं सीओ धामपुर सर्वम सिंह का कहना है कि महिला होमगार्ड ने थाने पर तहरीर देकर बताया की उसके साथ अफजलगढ़ के रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की और जबरन उसके साथ दोस्ती करना रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Share This Article
Exit mobile version