बाराबंकी: बेटा पैदा नही होने पर विवाहिता की हत्या‚ फांसी पर लटकाया शव

2 Min Read

Barabanki news: दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से सामने आई है‚ यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में बेटा पैदा ना होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया‚ हालांकि बाद में खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक संध्या (फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि नगर निवासी संध्या की दो बेटियां हैं‚ लेकिन परिवार वालों को बेटे की चाहत थी। बेटा पैदा नहीं होने पर ससुरालीजन महिला को लगातार परेशान कर रहे थे। इसी क्रम में रविवार रात ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

मायके वालों से बात करने पर होती थी पिटाई

मीडियो को जानकारी देते हुए संध्या की मां के बताया कि बेटा पैदा ना होने पर ससुराल वाले संध्या से नाराज थे‚ वह इस बात को लेकर लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों ने उसके मायके आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था‚ यहां तक कि पिता की मौत और सगे भाई की शादी में भी संध्या अपने घर नहीं गई थी। मोबाइल फोन से मायके वालों से बात कर लेती थी तो भी उसका साथ मारपीट की जाती थी। महिला के शरीर पर भी चोट के काफी निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version