New Delhi: सीमापुरी में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगो को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत, 2 घायल

1 Min Read

अशोक धवन

Delhi: दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो
देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट के पार डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ डिवाइडर पर 6 लोग सो रहे थे। देर रात लगभग 2.00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए

हादसे में मरने वालो की पहचान  करीम 52  वर्ष,  छोटे खान 25 वर्ष, शाह आलम 38 वर्ष, और राहुल 45 वर्ष के रूप में हुई है।जबकि  16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल हुए हैं जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version