पश्चिमी अफ्रीकी देश मोरक्को में भीषण भूकंप से 600 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

2 Min Read
#image_title

अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार सुबह आए विनाशकारी भीषण भूकंप से 600 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई है। जबकि सैकडो लोग घायल हुए हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि ‘भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है।’ भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप पर शोक व्यक्त किया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। मोरक्को ग्रह मंत्रालय के अनुसार देश में आए इस शक्तिशाली भूकंप से अब तक कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को के लोगों ने कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें कुछ इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और ऐतिहासिक इमारतों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह मोरक्को में आए भूकंप की वजह से दुखी हैं, उन्होंने सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। भूकंप की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version